अखिल भारत हिंदू महासभा की बैठक
रांची - अखिल भारत हिंदू महासभा प्रदेश इकाई की बैठक मंगलवार को प्रदेश कार्यालय में हुई। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद पाठक ने की। इसमें स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय की जयंती मनाई गई। मौके पर महामंत्री ईश्वर प्रसाद गुप्ता, दिनेश सोनी, भारती नयन, सुनीता, नीशा, अमीत, ओमप्रकाश, रामाशंकर, एसएन पांडेय, सिद्धार्थ छावड़ा, प्रतिमा, महिला प्रकोष्ठ से प्रदेश प्रवक्ता आरती वेहोरा आदि मौजूद थे।