गौरव कृष्ण वृन्दावन के लिए रवाना
रांची - टाटीसिलवे में अमृत वर्षा करने के बाद कथा व्यास गौरव कृष्ण गोस्वामी जी पुन: वृन्दावन के लिए रवाना हो गए। श्रीमद् भागवत कथा आयोजन समिति ने स्वामी जी को नम आंखों से विदा किया। साथ ही गौरव कृष्ण जी ने आयोजन समिति के सभी सदस्यों को आयोजन की सफलता की बधाई दी। उन्होंने सभी को वृन्दावन आने का न्योता भी दिया। इस भावुक पल के समय स्वामी जी को समिति के सदस्यों की ओर से स्मृति चिन्ह और दिया गया। मौके पर प्रसाद बांटा गया।