पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महात्मा गांधी के रूप में था अर्णव

महात्मा गांधी के रूप में था अर्णव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची - नाटक में बापू का अभिनय अर्णव भारद्वाज ने किया। तोतली आवाज में बापू की बातें सुन उनके माता-पिता आश्चर्य चकित थे। अन्य बच्चों ने भी अपने रूप और अभिनय से अभिभावकों को हैरत में डाल दिया।



बापू और आजाद के रोल में अर्णव भारद्वाज व चंद्रशेखर आजाद।

भास्कर संवाददाता - रांची

कहीं महात्मा गांधी अपनी ऐनक संभालते, तो चंद्रशेखर आजाद अपने तमंचे को तानते हुए। आप चौंक गए न! दरअसल मंगलवार को यह दृश्य स्टेप बाई स्टेप प्री स्कूल में दिखा। नन्हे-मुन्ने बच्चे देश के कई स्वतंत्रता सेनानियों की वेशभूषा में एक समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम की थीम थी, ‘हमारे स्वतंत्रता सेनानी’। आत्मविश्वास से लबरेज इन बच्चों को देख शिक्षक व अभिभवक भी चकित थे। जिन्हें किताबों में पढ़ा, टीचर व पापा-मम्मी से सुना, आज वह स्कूल में उन्हीं आदर्श व्यक्तित्वों के बाने में आए थे। स्कूल के डायरेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि थीम बच्चों की उत्सुकता को देखते हुए चुनी गई थी।

स्वतंत्रता सेनानियों के रूप में बच्चे

रांची - अर्चित प्रसाद जवाहर लाल नेहरू बन कर आए थे। उन्होंने जवाहर लाल नेहरू की यादों को जीवंत किया। कार्यक्रम से पूर्व नाटक के लिए कई बार बच्चों से रिहर्सल कराया गया था।

अर्चित प्रसाद बने नेहरू