पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नौकरी के नाम पर ठगी की शिकायत

नौकरी के नाम पर ठगी की शिकायत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामगढ़ - रांची ((बुंडू)) निवासी मो. जमशेद आलम ने बुधवार को रामगढ़ थाना में एक आवेदन देकर कैथा ((बंगाली टोला)) निवासी राजा तालपात्रा पर रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 2.35 लाख रुपए की ठगी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने अपने आवेदन में लिखा है कि लगभग दो साल पहले राजा तालपात्रा ने उसके बेटे मो. सैफ आलम को रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 2.35 लाख रुपए लिए थे। बाद में नौकरी नहीं होने पर उसने रुपये वापस करने का वायदा भी किया। कई बार उसके घर जाने पर उसके भाई ने भी रुपए लौटाने की बात की थी लेकिन अब आनाकानी कर रहा है।