डायसर्वन पर बने गड्ढे से परेशानी
चंदवारा - मदनगुंडी के पास निर्माणाधीन कोडरमा रांची रेलवे लाईन के समीप अवस्थित डायवर्सन पथ राहगीरों से लोगों को परेशानी हो रही है। डायवर्सन पर बड़े-बड़े गड्ढे और बोल्डर लोगों के आवागमन में बाधक बन रहा है। यहां आए दिन गाडिय़ों का टायर फटना आम बात हो गई है। पथ पर बिखरे बोल्डर गाडिय़ों को जहां नुकसान पहुंचा रहा है। वहीं टायर से छिटकने वाले बोल्डर आसपास के घरों में चले जाते हैं। कई बार बोल्डर से कई लोग बुरी तरह घायल भी हुए हैं। पथ पर बने गड्ढे का शिकार सबसे ज्यादा पैदल यात्री व साइकिल चालक हो रहे है। ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन यहां दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। ओवरब्रिज निर्माण प्रबंधन को इसकी शिकायत की गई पर हमेशा अनसुना कर दिया गया। पंचायत समिति सदस्य रेखा देवी व जय प्रकाश पंडि़त, मुखिया भुनेश्वर पंडित, मुशर्रफ खान आदि ने एक सप्ताह के अंदर पथ में सुधार की मांग की है। ऐसा नहीं करने पर प्रबंधन के खिलाफ आंदोलन करने की बात कही।