पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रैविमो का आज होने वाला धरना स्थगित

रैविमो का आज होने वाला धरना स्थगित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - गिद्दी
रैयत विस्थापित मोर्चा की 30 जनवरी को सीसीएल मुख्यालय में होने वाली धरना स्थगित कर दी गई है। इस आशय की जानकारी संयुक्त रूप से एक बयान जारी कर रैविमो के केंद्रीय महासचिव सैनाथ गंझू, उपाध्यक्ष आरडी हांसदा और कोषाध्यक्ष रंजीत बेसरा ने दी है। दिए गए प्रेस बयान में उन्होंने कहा है कि विगत 22 जनवरी को सीसीएल प्रबंधन के साथ रांची में रैविमो कार्यकर्ताओं के साथ बैठक हुई थी। जिसमें प्रबंधन ने विस्थापितों के नौकरी, मुआवजा और पुनर्वास समेत सभी 18 सूत्री मांगों पर सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया है। साथ ही सीएमडी ने धरना स्थगित करने का आग्रह किया था। उनके आग्रह पर रैविमो ने धरना को स्थगित कर दिया है।