300 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच
चान्हो - बुधवार को नेशनल एसके एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में लगभग 300 लोगों ने विभिन्न रोगों का इलाज कराया। इस दौरान चान्हो पीएचसी के चिकित्सा प्रभारी राजमोहन खलखो, रांची स्पर्श अस्पताल की गायत्री शेखर, सुनीला खलखो व सुरेश उरांव ने लोगों की जांच कर नि:शुल्क दवा का वितरण किया। मौके पर ट्रस्ट के चेयरमैन साबिर खान, पंसस मुश्ताक अहमद, प्रिंस कुमार, खालिद अंसारी, एजाजुल रहमान,आजाद सहित अन्य उपस्थित थे।