पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पॉलिटेक्निक प्रवेश का फॉर्म पांच से मिलेगा

पॉलिटेक्निक प्रवेश का फॉर्म पांच से मिलेगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची - राज्य के सरकारी और गैर सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में अभियंत्रण डिप्लोमा पाठ्यक्रम सत्र 2014-15 में एडमिशन के लिए आवेदन पत्र पांच फरवरी से मिलेगा। आवेदन पत्र की बिक्री 25 फरवरी तक होगी। इसके लिए झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद ((जेसीईसीई)) ने सूचना जारी कर दी है। भरा हुआ आवेदन पत्र जेसीईसीई में पहुंचने की अंतिम तिथि 28 फरवरी है। एक अप्रैल से प्रवेश पत्र का वितरण किया जाएगा। 11 अप्रैल से प्रवेश पत्र जेसीईसीई की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। 14 अप्रैल को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। प्रवेश पत्र राज्य के विभिन्न जिलों के डाकघरों से प्राप्त किया जा सकता है। परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। सामान्य और पिछड़े वर्ग के लिए फॉर्म की कीमत 490 और एसटी व एससी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 315 रुपए रखी गई है।