इटकी - हमीदा पारा मेडिकल इंस्टीच्युट एंड रिसर्च के चारो फेकल्टी के छात्रों का फाइनल परीक्षा एक फरवरी से रिम्स, रांची में होगा। परीक्षा में शामिल छात्रों के प्रवेश पत्र का वितरण 30 व 31 जनवरी को संस्थान में किया जाएगा। यह जानकारी निदेशक इम्तेयाज आलम ने दी।