पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक सप्ताह में करें भुगतान : सीएम

एक सप्ताह में करें भुगतान : सीएम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - रांची
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मनरेगाकर्मियों का भुगतान एक सप्ताह में सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि मनरेगा के सफल क्रियान्वयन के लिए प्रचार-प्रसार, भुगतान में विलंब पर रोक, लाभुकों को आसानी से भुगतान एवं बेहतर मॉनिटरिंग अपनाया जाए। मनरेगा के तहत लोगों को निश्चित रूप से काम मिले और समय पर उनका भुगतान किया जाए, यह सुनिश्चित हो।
उन्होंने यह भी कहा कि ग्रामीण स्तर पर योजनाओं के कार्यान्वयन में कई तरह की कठिनाइयां आती हैं। जनप्रतिनिधियों का यह दायित्व है कि वे लोगों को समझाएं। मुख्यमंत्री बुधवार को प्रोजेक्ट भवन में राज्य रोजगार गारंटी परिषद की बैठक को संबोधित कर रहे थे। सीएम ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर कार्यों की कई संभावनाएं हैं।
उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों के काम मनरेगा के माध्यम कराए जा सकते हैं। उपायुक्त एवं आयुक्त कार्यों के संपादन के नए तरीकों का इस्तेमाल करें। बैठक में पंचायती राज सचिव एल ख्यांगते, सांस्थिक वित्त सचिव मृदुला सिन्हा, वन सचिव अलका तिवारी, कृषि सचिव नितिन मदन कुलकर्णी, ग्रामीण विकास सचिव अरुण, मनरेगा आयुक्त राहुल शर्मा व कई अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।




मुख्य सचिव आरएस शर्मा ने कहा कि मनरेगाकर्मियों का भुगतान इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से सुनिश्चित होना चाहिए। उसकी सूचना भी एसएमएस के माध्यम से दी जानी चाहिए, ताकि संबंधित कर्मी को भुगतान की जानकारी मिल सके। इससे योजनाओं के कार्यान्वयन में पारदर्शिता और लोगों में विश्वास भी जगेगा।

ग्रामीण विकास मंत्री चंद्रशेखर दुबे ने कहा कि रोजगार सेवकों एवं ग्राम सेवकों को सुदृढ़ करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मनरेगा की योजनाओं की सफलता के लिए महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की आवश्यकता है।

इलेक्ट्रॉनिक भुगतान हो : सीएस

ग्रामीण विकास मंत्री ने दिए सुझाव

परिषद की बैठक में सीएम हेमंत सोरेन, मंत्री चंद्रशेखर दुबे व अन्य।