झारखंड के स्टैंड पर ही होगा भुगतान
भास्कर संवाददाता - रांची
झारखंड सरकार फिलहाल अपने स्टैंड पर ही बिहार को पेंशन दायित्व का भुगतान करेगी। बिहार सरकार 2584 करोड़ की मांग कर रही है। झारखंड 548 करोड़ देने को राजी हुआ है। झारखंड सरकार अबतक 250 करोड़ का भुगतान कर चुकी है। 31 मार्च तक 298 करोड़ भुगतान करेगी। इसमें से इस माह के अंत तक 100 करोड़ भुगतान करने जा रही है। शेष में से फरवरी माह में 100 करोड़ और मार्च में 98 करोड़ का भुगतान करेगी। वित्त विभाग ने इस आशय का पत्र महालेखाकार को भेज दिया है। पहले केंद्र सरकार ने भी झारखंड को पेंशन दायित्व का 2584 करोड़ रुपए तत्काल बिहार को सौंपने का निर्देश दिया था। यह राशि 31 मार्च 2011 तक एकाउंट्स के आधार पर तय किया था, लेकिन अब झारखंड द्वारा दी जानेवाली राशि लेने पर सहमत हुआ है।
:पेंशन दायित्व का झारखंड करेगा बिहार को २९८ करोड़ का भुगतान
झारखंड सरकार बिहार पुनर्गठन अधिनियम में शामिल पेंशन दायित्व के बंटवारे के प्रावधान का प्रारंभ से ही विरोध कर रही है। झारखंड का कहना है कि साथ बंटे छत्तीसगढ़ और उतरांचल के लिए पेंशन दायित्व के बटंवारे का आधार जनसंख्या है। कुल पेंशन दायित्व में 8 फीसदी का अंतर हो रहा है।
बिहार सरकार झारखंड से पेंशन दायित्व का 33 प्रतिशत भुगतान मांग रही है। झारखंड 25 फीसदी ही देने को तैयार है। केंद्र द्वारा बार बार झारखंड की मांग खारिज करने बाद झारखंड सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में केस किया है। मामला वहां विचाराधीन है।
शुरू से ही था विरोध
क्या है मामला