१० हजार लीटर देसी शराब, लकड़ी जब्त
रांची - एसडीओ राय महिमापत रे और एएसपी पीआर मिश्रा ने देसी शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ बुधवार को मुरहू के गनालोया गांव में छापामारी की। करीब छह घंटे तक चले इस अभियान में करीब 10 हजार लीटर महुआ शराब, 15 ट्रे ((कैरेट)) बोतल बंद शराब, 20 बोरा महुआ और चार ट्रक अवैध लकडिय़ां जब्त की गईं। लकडिय़ों को मुरहू थाने में रखा गया है।