पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हजारों पाउच देसी शराब जब्त, एक गिरफ्तार

हजारों पाउच देसी शराब जब्त, एक गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - रजरप्पा
रांची से शराब लेकर आ रही एक ऑल्टो कार को रजरप्पा पुलिस ने जब्त किया है। जब्त ऑल्टो कार में पांच से सात बोरियों में एक हजार से ज्यादा देशी शराब के पाउच मिला है। इस मामले में पुलिस ने दुलमी निवासी सुधीर प्रजापति को गिरफ्तार किया है। आवश्यक कार्रवाई गिरफ्तार सुधीर को जेल भेज दिया गया। घटना बुधवार की है। इसकी जानकारी देते हुए थाना प्रभारी डोमन रजक ने बताया, पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि रांची से जेएच 02 जे/0233 रांची से शराब लाया जा रहा है। इसे दुलमी बाजार के दुकानों में बेचने की योजना थी।
इसकी भनक लगते हीं दुलमी प्रखंड मुख्यालय के समक्ष पुलिस बल के साथ छापेमारी किया। परंतु शराब विक्रेता पुलिस को देखते हीं कार छोड़कर भागने लगा, परंतु पुलिस ने सुधीर को धर दबोचने में सफल रही। इस संबंध में पुलिस मामला दर्ज कर लिया है।