पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टेंडर रद्द करे जेएसइबी : चैंबर

टेंडर रद्द करे जेएसइबी : चैंबर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची - चैंबर ने झारखंड राज्य विद्युत बोर्ड से आग्रह किया है कि 31 जनवरी को खुलनेवाली निविदा की आखिरी तारीख बढ़ाई जाए या इसे रद्द किया जाए।चैंबर ने इसके लिए बोर्ड और उद्योग विभाग के सचिव को पत्र भेजा है।झारखंड राज्य विद्युत बोर्ड की निविदा में ट्रांसफॉर्मर में केमिकल अर्थिंग लगाने से संबंधित कई भ्रांतियां हैं। ऊर्जा उप समिति के चेयरमैन संजय जोहर ने पत्र में कहा है कि ऐसी निविदा राज्य में पहली बार आमंत्रित की गई है, जिसकी अनुमानित राशि का निर्धारण पहले से ही किया जा चुका है। इसी तरह ऐसी शर्तें इसमें हैं, जिन्हें पूरा कर पाना संभव नहीं है। कई शर्तों में विरोधाभास है।पत्र की प्रति मुख्य सचिव, बोर्ड के चेयरमैन को भी भेजी गई है।