- Hindi News
- विशेष कैंप के लिए २७ खिलाडिय़ों का हुआ चयन
विशेष कैंप के लिए २७ खिलाडिय़ों का हुआ चयन
खेल संवाददाता - रांची
स्कॉटलैंड के ग्लासगो में 23 जुलाई से तीन अगस्त तक कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन होगा। इसके लिए नामकुम के आरके आनंद लॉन बॉल स्टेडियम में दो से 21 फरवरी तक बॉलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से विशेष प्रशिक्षण कैंप का आयोजन होगा। यह जानकारी बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में लॉन बॉल टीम के कोच मधुकांत पाठक ने दी। इसके लिए महिला व पुरुष के 27 खिलाडिय़ों का चयन किया गया है। दो फरवरी को कैंप का उद्घाटन होगा। इसमें झारखंड से नौ खिलाडिय़ों का चयन किया गया है। मौके पर जेएओ के महासचिव एसएम हाशमी और अजय राय भी मौजूद थे।