- Hindi News
- आधे से ज्यादा ग्राहकों को नहीं मिलेगी सिलेंडर पर सब्सिडी
आधे से ज्यादा ग्राहकों को नहीं मिलेगी सिलेंडर पर सब्सिडी
राजीव कुकरेजा - रांची
राजधानी के आधे से अधिक उपभोक्ताओं को क्या अगले महीने से सिलेंडर पर सब्सिडी नहीं मिल सकेगी। हालात कुछ ऐसी ही तस्वीर पेश कर रहे हैं। दरअसल शहर में कुल 2.३९ लाख उपभोक्ता हैं। इनमें से अब तक सिर्फ 1.17 लाख उपभोक्ता ही आधार कार्ड और बैंक अकाउंट नंबर दे पाए हैं। बाकी बचे 1.23 लाख उपभोक्ताओं ने अगर अगले दो दिन में आधार कार्ड की कॉपी और बैंक एकाउंट नंबर जमा नहीं किया, तो जाहिर है उन्हें सब्सिडी नहीं मिल पाएगी। उन्हें बाजार रेट पर ही गैस खरीदनी होगी। वर्तमान में बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत 1346 रुपए है।
यह स्थिति राज्यभर में है। राज्य में
584891 कुकिंग गैस उपभोक्ताओं को सब्सिडी की राशि नहीं मिल पाएगी। इन उपभोक्ताओं का आधार कार्ड अभी तक गैस एजेंसी में जमा नहीं हो पाया है। राज्य के 21 जिलों में 9,63,258 गैस उपभोक्ता हैं और इनमें से सिर्फ 378367 यानी 41फीसदी के ही आधार कार्ड गैस एजेंसियों में जमा हुए हैं। बाकियों को बाजार मूल्य पर ही गैस सिलेंडर खरीदना होगा।
रांची - 31जनवरी तक घरेलू गैस उपभोक्ता अगर गैस कनेक्शन को आधार संख्या व बैंक खाते से नहीं जोड़ते हैं, तो उन्हें अनुदान राशि का भुगतान नहीं किया जाएगा। रांची जिला उपायुक्त विनय कुमार चौबे के निर्देश पर विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी ने आदेश जारी करते हुए कहा कि यदि उपभोक्ता को किसी प्रकार की परेशानी हो रही है, तो एलडीएम रांची के मोबाइल नंबर 9608987870 पर संपर्क कर सकते हैं।
सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर का मूल्य 441.50 रुपए है। एक फरवरी से डीबीटीएल प्रक्रिया के शुरू हो जाने से हर उपभोक्ता को बाजार मूल्य पर गैस सिलेंडर मिलेगा। उपभोक्ता के खाते में 860 रुपए सब्सिडी की राशि वापस आएगी। इस तरह उपभोक्ता को गैस सिलेंडर 483.50 रुपए का पड़ेगा।
राज्य सरकार का बढ़ेगा राजस्व
अगर गैस सिलेंडर 1346 रुपए में मिलता है, तो उपभोक्ताओं को एक सिलेंडर पर वैट के 44 रुपए अतिरिक्त लगेंगे, जो वापस नहीं आएंगे और सरकार के खाते में चले जाएंगे। इस तरह हर माह राज्य सरकार को वैट के रूप में करीब 42.38 करोड़ रुपए राजस्व मिलेगा, जो वर्तमान में काफी कम है।
31 के बाद नहीं मिलेगी सब्सिडी
गैस सिलेंडर पड़ेगा 483.50 रुपए में
44 रुपए उपभोक्ता की जेब से
॥आधार कार्ड और बैंक अकाउंट नहीं उपलबध कराने वालों को एक फरवरी से बाजार मूल्य 1346 रुपए में ही सिलेंडर मिलेगा। इसमें उपभोक्ताओं की जेब से प्रति सिलेंडर 44 रुपए वैट के अतिरिक्त जाएंगे। यह पैसा राज्य सरकार के खाते में जाएगा। ञ्जञ्ज जेएन सिंह, इंडियन ऑयल कार्पोरेशन रांची
नियम - राजधानी में 2.39 लाख गैस उपभोक्ता, 1.17 लाख ही जमा करा पाए आधार कार्ड