पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समाज को एकजुट करें : कल्पित

समाज को एकजुट करें : कल्पित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - रांची
नेहरू युवा केंद्र झारखंड मंडल द्वारा 27 से 29 जनवरी तक एचआरडीसी में चल रहे तीन दिवसीय राज्य स्तरीय युवा कृति सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का समापन बुधवार को हुआ। दूरदर्शन केंद्र रांची के उपमहानिदेशक श्री कृष्ण कल्पित मुख्य अतिथि थे। उन्होंने झारखंड के विभिन्न जिलों के सुदूर गांव से आए युवाओं की कृतियों और सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रयासों की सराहना की। कहा कि युवा अपनी प्रतिभा को पहचानें और एकजुटता के साथ आगे बढ़ें। मंडल निदेशक एसपी पटनायक ने युवाओं की सहभागिता को सराहा। पाश्चात सभ्यता और संस्कृति के इस युग में युवाओं को अपनी पारंपरिक सांस्कृतिक धरोहर को समझने और बचाने पर जोर दिया।
विजेता हुए पुरस्कृत
कार्यक्रम में बेहतर स्टॉल, कृति और सांस्कृतिक कार्यक्रम के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इसमें गुमला को पहला, दुमका को दूसरा और गोड्डा को तीसरा पुरस्कार मिला। हजारीबाग और रांची को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में गुमला, सिमडेगा, हजारीबाग, जमशेदपुर, दुमका, रांची और पलामू के युवाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। इस अवसर पर चाल्र्स बोदरा, विश्वेश्वर मुंडा, उदय कुमार, श्रीमती इंदिरा मिश्रा, बुद्धन चौधरी आदि शामिल थे।