पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्षेत्र में जाएं विभागीय सचिव : मुख्य सचिव

क्षेत्र में जाएं विभागीय सचिव : मुख्य सचिव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची। मुख्य सचिव आरएस शर्मा ने सभी विभागीय सचिवों और विभागाध्यक्षों को क्षेत्र में जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि सचिव महीने में कम से कम दो बार क्षेत्र में जाएं। योजनाओं का निरीक्षण एवं अनुश्रवण करें, ताकि कार्य संस्कृति में सुधार हो। उन्होंने कहा है कि उन्हें यह जानकारी है कि किन कारणों से समय पर योजनाएं पूरी नहीं हो पा रही हैं। उसमें क्या दिक्कतें आ रही हैं। उन परेशानियों और दिक्कतों को दूर करने की जिम्मेवारी मुख्यालय में बैठे शीर्ष पदाधिकारियों की बनती है। पूर्व में भी राज्य सरकार द्वारा विभागीय सचिवों को क्षेत्र में जाने और रात बिताने के भी निर्देश दिए गए थे। लेकिन ऐसा हो नहीं सका। उधर, बुधवार को एकीकृत वित्तीय प्रबंधन प्रणाली की बैठक में मुख्य सचिव ने विभागों को आवंटन और स्वीकृति आदेश को ऑनलाइन जारी करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि जल संसाधन और वित्त विभाग ऐसा करने का प्रयास कर रहा है। लेकिन एक अप्रैल से सभी विभागों को इस प्रक्रिया को अपनाना होगा।



न्यूज़ इनबॉक्स