सही पाए गए नथवाणी व गुप्ता के नामांकन
रांची - राज्यसभा चुनाव के लिए राजद प्रत्याशी प्रेमचंद गुप्ता और निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नथवाणी के नामांकन जांच में सही पाए गए हैं। राज्यसभा चुनाव के निर्वाचन अधिकारी व झारखंड विधानसभा के प्रभारी सचिव सुशील कुमार सिंह ने कहा कि 31 जनवरी तक नाम वापस लेने की तिथि तय है। इसके बाद चुनाव आयोग से अनुमति मिलते ही दोनों प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया जाएगा।