आम्र्स सप्लायर भेजे गए जेल
कांके/रांची - कांके पुलिस ने आम्र्स सप्लायर गिरोह के तीन सदस्यों को बुधवार को जेल भेज दिया। इनमें साबिर, तबरेज और इश्तियाक अहमद शामिल हैं। तीनों को अवैध पिस्टल बेचने के जुर्म में पकड़ा गया था। पुलिस ने ग्राहक बनकर 30 हजार रुपए में इसका सौदा तय किया था। हथियार देने के लिए रिनपास कैंपस स्थित त्रिभुवन होटल बुलाया गया। इसी दौरान इन लोगों को धर दबोचा। हथियार देने वाला हिंदपीढ़ी निवासी छोटे पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।