- Hindi News
- हैकिंग से बचने के लिए रहें सतर्क : बघेला
हैकिंग से बचने के लिए रहें सतर्क : बघेला
भास्कर संवाददाता - राची
अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट को हल करने में सरकार की मदद करने वाले जानेमाने एथिकल हैकर सन्नी बघेला बुधवार को रांची में थे। हैकिंग और महिला सुरक्षा पर रामदयाल मुंडा कला भवन में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम में साइबर अपराध के बारे में उन्होंने लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम में फेसबुक हैकिंग, गुगल हैकिंग, ई-मेल हैकिंग, मोबाइल हैकिंग, वाईफाई हैकिंग, वेबसाइट हैकिंग और फेक कॉल्स से बचाव और सुरक्षा के विभिन्न तरीके बताए गए। आयोजन आईआईटी मुंबई और टेक डिफेंस के सौजन्य से किया गया। मौके पर अमिताभ चौधरी, विनीत कुमार, दिनेश बरेजा, सुमित सानू, प्रतिक गुप्ता आदि मौजूद थे।
लोगों को संबोधित करते सन्नी बघेला।