पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस की सत्य संकल्प सभा आज, सीएम लेंगे भाग

कांग्रेस की सत्य संकल्प सभा आज, सीएम लेंगे भाग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - रांची
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर 30 जनवरी को मोरहाबादी मैदान में कांग्रेस की सत्य संकल्प सभा होगी। कार्यक्रम में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी बीके हरिप्रसाद के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी भाग लेंगे। अन्य नेताओं में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखदेव भगत, मंत्री राजेंद्र सिंह, ददई दुबे, मन्नान मल्लिक, गीताश्री उरांव, योगेंद्र साव सहित सांसद सुबोधकांत सहाय व पार्टी के विधायक भी इसमें शरीक होंगे।
सांसद सुबोधकांत सहाय ने कहा कि देश को गोडसे की विचारधारा वाले लोगों से बचाना है। गोडसे की विचारधारा वाले लोग बापू के सिद्धांतों को समाप्त करने पर आमादा हैं। कार्यक्रम में लोग बापू की विचारधारा को लेकर सत्य संकल्प लेंगे। उन्होंने कहा कि आज बापू के सिद्धांत पर ही चल कर देश का विकास हो सकता है। कांग्रेस हमेशा से उनके बताए रास्ते पर ही चलती है।




पार्टी के रांची जिला अध्यक्ष देव कुमार धान व महानगर अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने बताया कि कार्यक्रम की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम में रांची महानगर व जिलों से 50 हजार से अधिक कार्यकर्ता शामिल होंगे। शहर को झंडे व पताकाओं से पाट दिया गया है।

50 हजार कार्यकर्ताओं के भाग लेने का दावा