- Hindi News
- 31 तक काम पर लौटें नहीं तो बर्खास्त : डीसी
31 तक काम पर लौटें नहीं तो बर्खास्त : डीसी
भास्कर संवाददाता - रांची
उपायुक्त विनय कुमार चौबे ने एक आदेश जारी कर कहा है कि 31 जनवरी तक काम पर नहीं लौटने वाले हड़ताली कर्मचारी बर्खास्त होंगे। उन्होंने कहा कि 28 जनवरी को कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले कर्मी यदि 31 तक नहीं लौटे, तो सरकारी सेवक आचार नियमावली के तहत अनुशासनिक कार्रवाई होगी।
इधर, झारखंड राज्य अनुसचिव कर्मचारी संघ के महासचिव जसीम अख्तर ने कहा कि यह बहुत ही हास्यास्पद है कि एक ओर कार्मिक सचिव 31 को वार्ता के लिए आमंत्रित करते हैं, दूसरी ओर उपायुक्त ऐसा आदेश जारी कर रहे हैं। उन्होंने घोषणा की कि जब तक सरकार से मांगों को लेकर कोई सम्मानजनक समझौता नहीं हो जाता, तब तक राज्य में कर्मियों की हड़ताल जारी रहेगी। मालूम हो कि कर्मचारी संघ के विभिन्न जिलों में हजारों कर्मी अपनी मांगों को लेकर 21 जनवरी से हड़ताल पर हैं। इसको लेकर रांची समाहरणालय का पूरा काम-काज ठप है। लोगों को काफी परेशानी हो रही है।
समाहरणालय और अधीनस्थ कार्यालयकर्मी अड़े, कहा-सम्मानजनक समझौता होने तक जारी रहेगी हड़ताल