निर्मला कॉलेज में वर्कशॉप का किया आयोजन
रांची - निर्मला कॉलेज में बुधवार को जूलॉजिकल एसोसिएशन के तत्वावधान में वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इसका विषय ‘यूज ऑफ क्रोमेटोग्राफी एंड माइक्रोस्कोपी इन द प्रोजेक्ट प्रिपरेशन’ था। एसएस मेमोरियल कॉलेज के डॉ. बीके सिन्हा और कोलकाता विवि के डॉ. आदित्य ने संबंधित विषय पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर बेहतर प्रोजेक्ट प्रस्तुत करने वाले स्टूडेंट्स को पुरस्कृत किया गया। मौके पर सिस्टर डॉ. ज्योति, डॉ. एमा ने भी विचार रखे।