- Hindi News
- प्रमुख पदों पर हो मूलवासियों की नियुक्ति : तिग्गा
प्रमुख पदों पर हो मूलवासियों की नियुक्ति : तिग्गा
रांची - अखिल भारतीय सरना धार्मिक एवं सामाजिक समन्वय समिति के अध्यक्ष और धर्मगुरु बंधन तिग्गा ने कहा कि राज्य के विश्वविद्यालय में कुलपति और प्रतिकुलपति के पदों पर आदिवासी-मूलवासी के लोगों की नियुक्ति की जाए। कहा कि राज्य सरकार आदिवासियों के हितों को अनदेखी कर रही है। राज्य सरकार ऐसे पदों पर जल्द लोगों को नियुक्त करे, नहीं तो आंदोलन किया जाएगा। राज्य के पढ़े-लिखे लोग बेरोजगार हैं। ऐसे में इनकी नियुक्ति इन पदों पर होनी चाहिए।