रांची-पटना जन शताब्दी डेढ़ घंटा लेट आई
रांची - पटना जाने वाली रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस बुधवार को अपने समय से डेढ घंटा लेट खुली। गाड़ी के खुलने का समय 2:25 बजे है, लेकिन रांची स्टेशन से 3:45 बजे पर पटना रवाना हो सकी। बताया गया कि मौसम खराब होने के कारण ही पटना से ही जन
शताब्दी एक्सप्रेस लेट पहुंची। तय समय पर पहुंचे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, कामाख्या एक्सप्रेस अपने समय से चार घंटे लेट करीब शाम करीब 6.30 बजे पहुंची।