पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जूनियर चैंबर के बोर्ड सदस्यों को मिली ट्रेनिंग

जूनियर चैंबर के बोर्ड सदस्यों को मिली ट्रेनिंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - रांची
जूनियर चैंबर इंटरनेशनल की नवगठित कार्यकारिणी के सदस्यों को प्रशिक्षण दिया गया। चैंबर कार्यालय सभागार में चैप्टर डेवलपमेंट एंड मेनेजमेंट के तहत मंडल तीन के उपाध्यक्ष अभिषेक केडिया ने बोर्ड सदस्यों को प्रशिक्षण दिया। पअभिषेक केडिया ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण से सदस्यों का उत्साहवर्धन होता है। उपाध्यक्ष प्रशिक्षण प्रभाष जैन के दिशा-निर्देशन में हुए कार्यक्रम में कार्यकारिणी सदस्यों को साल भर किए जानेवाले सामाजिक कार्यों के बारे में विस्तार से बताया गया। प्रवक्ता सिद्धार्थ चौधरी ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान चैप्टर का विकास और प्रबंधन कैसे किया जाए इसे स्लाइड शो के माध्यम से दिखाया गया। मौके पर दीपक अग्रवाल, मंजीत जाजोदिया, मनीष रामसिसरिया, आलोक अग्रवाल, अभिनव मंत्री आदि मौजूद थे।