हड़ताल को लेकर बिजली संघ की बैठक
रांची - बोर्ड पुनर्गठन की प्रक्रिया और फ्रेंचाइजी सिस्टम के विरोध में प्रस्तावित हड़ताल की तैयारी के लिए बुधवार को बिजली बोर्ड परिसर में बिजली संघ के प्रतिनिधियों की बैठक हुई, जिसमें हड़ताल को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता झारखंड राज्य अभियंता, पदाधिकारी, कर्मचारी समन्वय समिति के संयोजक प्रशांत चतुर्वेदी ने की। बैठक में पूर्व संयोजक एमपी यादव भी शामिल हुए। नेताओं ने कहा कि बोर्ड प्रबंधन ने गलत तरीके से बोर्ड का पुनर्गठन किया है। न्यायालय के आदेश की भी अवमानना की है। अब बोर्ड वैसे बिजली यूनियनों के साथ बातचीत कर अपनी गलतियों को छिपाने का प्रयास कर रहा है, जिनका बिजलीकर्मियों के हितों से कुछ लेना देना ही नहीं है। बोर्ड के नब्बे प्रतिशत कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व समन्वय समिति करता है।