- Hindi News
- एक फरवरी से हावड़ा इंटरसिटी होगी सुपरफास्ट
एक फरवरी से हावड़ा इंटरसिटी होगी सुपरफास्ट
रांची - रांची से हावडा आने व जाने वाली रांची-हावडा इंटरसिटी एक्सप्रेस एक फरवरी से सुपरफास्ट एक्सप्रेस होगी। इसकी स्पीड में भी बढ़ोतरी की गई है। यह अब रांची स्टेशन से सुबह 6:10 बजे खुलेगी, जो पहले 6:00 बजे खुलती थी। ट्रेन 7:15 बजे मुरी स्टेशन पहुंचेगी और झालदा स्टेशन पर भी दो मिनट रुकेगी। झालदा स्टेशन 7:37 बजे पहुंचेगी और 7:39 पर हावड़ा के लिए खुलेगी। रेलवे प्रवक्ता कलावंती सिंह ने बताया कि यात्रियों को सुपरफास्ट का किराया भी चुकाना पड़ेगा।