पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा का तकनीकी ज्ञान पर जोर

भाजपा का तकनीकी ज्ञान पर जोर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - रांची
प्रदेश भाजयुमो से जुड़े कार्यकर्ताओं को तकनीकी रूप से समृद्ध करने के लिए बुधवार को प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें मीडिया, सोशल मीडिया एवं आईटी के क्षेत्र में अपने ज्ञान का अधिकतम इस्तेमाल करने को कहा गया। ताकि मिशन 2014 के तहत लोकसभा में 272 की सदस्य संख्या को पार किया जा सके। कार्यशाला में प्रदेश के संगठन महामंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि आज देश में 60 फीसदी आबादी युवाओं की है। इन्हीं पर देश में परिवर्तन की जिम्मेवारी भी है। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष बिरंची नारायण ने कहा कि हमें बेहतर तरीके से मीडिया से जुडऩे और अपनी बात रखने की जरुरत है। सोशल मीडिया और आईटी के विशेषज्ञ नारायण सिंह राव ने तकनीकी विषयों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देश में स्थिर और निर्णायक सरकार बनाने के लिए कई बातों को ध्यान में रखा जाना चाहिए। उसमें नरेंद्र मोदी के गुजरात में किए गए विकास, पार्टी की नीतिगत बातें, आतंकवाद, कश्मीर के मुद्दे पर पार्टी का नजरिया प्रमुख है।





बैठक में प्रदेश भाजयुमो अध्यक्ष रमाकांत महतो, प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा, प्रदेश महामंत्री सुनील कुमार सिंह, राजेश महतो, अमित चरण, आनंद मोदी, विनय जायसवाल, पवन साहु, अमित तिवारी, अजय मुंडा, अर्पिता चौधरी, अंशिता सिन्हा, राधा कुमारी, मोहन शर्मा, धनंतर पांडेय, राजीव रंजन शर्मा सहित 175 प्रतिनिधि उपस्थित हुए।