नए हाईकोर्ट भवन का डीपीआर ढाई माह में
रांची - झारखंड हाईकोर्ट के नए भवन का डीपीआर अगले ढाई माह में बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बाद डीपीआर के अनुरूप काम शुरु किया जाएगा। यह जानकारी महाधिवक्ता आरएस मजूमदार ने मंगलवार को झारखंड हाईकोर्ट को दी। एडवोकेट एसोसिएशन की जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान महाधिवक्ता ने सरकार का पक्ष कोर्ट के समक्ष रखा। जस्टिस डीएन पटेल व जस्टिस पीपी भट की खंडपीठ में दोनों पक्षों की बातें सुनने के बाद कोर्ट ने दस मार्च को सुनवाई की अगली तिथि निर्धारित की।