पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समय पर पूरा करें सिवरेज ड्रेनेज व रे का काम : सीएम

समय पर पूरा करें सिवरेज-ड्रेनेज व रे का काम : सीएम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची - मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नगर विकास विभाग को स्लम क्षेत्र के लिए आधारभूत संरचना का निर्माण करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि केंद्र संपोषित राजीव आवास योजना ((रे)) का कार्यान्वयन समय पर सुनिश्चित हो। रांची शहरी क्षेत्र में सिवरेज और ड्रेनेज निर्माण का काम भी तुरंत प्रारंभ किया जाए। क्योंकि, केंद्र सरकार ने इसके लिए 302 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान कर दी है। मुख्यमंत्री नगर विकास विभाग के साथ बुधवार को विभाग की राज्य स्तरीय संचालन समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
इस अवसर पर विभागीय सचिव अजय कुमार सिंह ने बताया कि बिहार, राजस्थान एवं महाराष्ट्र की तर्ज पर योजनाओं के त्वरित कार्यान्वयन के लिए झारखंड अर्बन इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनी लिमिटेड ((जुडको)) का गठन किया जा चुका है। इसकी जिम्मेदारी हुडको को सौंपी गई है। बैठक में नगर विकास मंत्री सुरेश पासवान, मुख्य सचिव आरएस शर्मा, विकास आयुक्त सुधीर प्रसाद, सीएम के प्रधान सचिव सुखदेव सिंह आदि उपस्थित थे।