लेग क्रिकेट दो फरवरी को
रांची - झारखंड राज्य लेग क्रिकेट संघ और रांची जिला लेग संघ के संयुक्त तत्वाधान में दो फरवरी को लेग क्रिकेट का आयोजन किया जाएगा। संघ के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन गांधीनगर में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में किसी भी शिक्षण संस्थान की टीमें हिस्सा ले सकती हैं। लेग क्रिकेट प्रतियोगिता पुरुष वर्ग के लिए होगी।