बीज घोटाले के आरोपी की जमानत खारिज
रांची - बीज घोटाले के आरोपी तत्कालीन कृषि संरक्षण पदाधिकारी भवेश नारायण ठाकुर की अग्रिम जमानत याचिका बुधवार को खारिज हो गई। इनके खिलाफ निगरानी की अदालत द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। आरोप है कि अपने पद पर काम करते हुए सिंचाई कूप निर्माण किए बिना ही राशि की निकासी अनुमति दे दी थी। इस मामले में पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद भोक्ता भी जेल में हैं।