पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महावीर मंदिर का वार्षिकोत्सव 7 से

महावीर मंदिर का वार्षिकोत्सव 7 से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची - गिरि अंचल, महावीर मंदिर चून्ना भठ्ठा चौक, कुम्हार टोली का 16 वां वार्षिक महोत्सव सात फरवरी से मनाया जाएगा। सात फरवरी को सुबह आठ बजे कलश यात्रा निकलेगी। इसी दिन दिन के दो बजे से श्रीराम दरबार का पूजन और सुंदर कांड पाठ होगा। 8 आठ फरवरी से 15 फरवरी तक श्रीराम कथा व्यास का आयोजन होगा। इसमें पंडित श्रीकांत शास्त्री हिस्सा लेंगे और प्रवचन सुनाएंगे। 16 फरवरी को श्रीराम कथा का समापन होगा। 17 फरवरी को श्रीराम दरबार का पूजन, हवन और पूर्णाहुति होगी। मंदिर के पुजारी देवेंद्र मिश्रा व उदय चौधरी ने बताया कि महोत्सव पर श्रीराम जी का भव्य दरबार सजाया जाएगा।