राज्यस्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी आज से
भास्कर संवाददाता - रांची
41वीं जवाहर लाल नेहरू राज्यस्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके लिए राज्यभर से सभी 126 प्रतिभागी रांची पहुंच चुके हैं। प्रदर्शनी का उद्घाटन 30 जनवरी को अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव जिला स्कूल में शिक्षा मंत्री गीताश्री उरांव करेंगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की ओर से आयोजित प्रदर्शनी का विषय ‘वैज्ञानिक एवं गणितीय प्रवर्तन’ रखा गया है। उद्घाटन मौके पर आरडीडीई आभा कुसुम तिर्की और डीईओ शिवचरण मरांडी मौजूद रहेंगे।