पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ००० जल्दी खरीदारी में ही है ग्राहकों की समझदारी

००० जल्दी खरीदारी में ही है ग्राहकों की समझदारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रांची. मकर संक्राति के बाद 19 जनवरी से विवाह लगन की शुरुआत हो गई है। 45 दिनों के जोरदार लगन के मुहूर्त को लेकर शहर के बाजार सजकर तैयार हैं। दुकानदार ग्राहकों को आकर्षक ऑफर भी उपलब्ध करा रहे हैं। कहीं बंडल ऑफर दिए जा रहे हैं, तो कहीं होम अप्लाएंस पर जीरो परसेंट फाइनांस की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
दुकानदारों का मानना है कि फरवरी में खरीदारी करने में ही ज्यादा समझदारी है। जैसे ही दुकानों में नए सीरिज के प्रोडक्ट आने लगेंगे उनकी कीमतों में 10 से 20 फीसदी की बढ़ोतरी हो जाएगी। लगन बाजार कैसा होगा और कैसे समझदारी भरी खरीदारी ग्राहक करे, इसके लिए दैनिक भास्कर ने बुधवार को ‘लगन उत्सव 2014’ के तहत ग्रुप फोकस डिस्कशन का आयोजन कराया। इसमें शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों के संचालक और प्रतिनिधियों ने ग्राहकों के लिए अपने सुझाव दिए।

दुकानदार ग्राहकों को सभी प्रोडक्ट पर फायदा दे रहे हैं। मार्च टैक्स का माह होता है, इसलिए फरवरी महीना में खरीदारी करने में ग्राहकों को ज्यादा फायदा मिलेगा। प्रशांत गुप्ता, संचालक, प्रिया इलेक्ट्रॉनिक्स

ज्वेलरी का बाजार होगा तेज

फर.-मार्च में ऑटोमोबाइल व ज्वेलरी बाजार में तेजी आएगी। व्यापारी भी तैयार हैं। ग्राहकों को जोडऩे के लिए ऑफर में दिए जाएंगे। ऐसे में शुरुआती खरीदारी लाभप्रद है। बी. प्रकाश, बुधिया इंटरप्राइजेज

4000 से ज्यादा ह्विकल बिकेंगे

लगन में 4000 से ज्यादा ह्विकल बिकेंगे। शादी के लिए छोटी गाडिय़ां ज्यादा बिकती हैं। कॉमर्शियल वाहनों की भी बिक्री में तेजी आएगी। ऐसे में जल्दी खरीददारी करें। टी. शरण, बुधिया एजेंसी

कंप्रेसर प्रोडक्ट पर होगी बचत

ग्राहक कंप्रेसर प्रोडक्ट में चार से छह हजार की बचत कर सकते हैं। फरवरी में एसी खरीदने पर दुकानदार अच्छी सर्विस भी देते हैं। गर्मी में इस बचत से वंचित हो सकते हैं। मनोज गुप्ता, संचालक, दिव्या इंटरप्राइजेज

प्रोडक्ट पर फाइनांस की सुविधा

कई प्रोडक्ट पर फाइनांस की सुविधा है। इसके बारे में ग्राहकों को तत्काल बताया जाता है। ग्राहकों से कोई चार्ज छुपाया नहीं जाता। इसका फायदा बाजार ले सकते हैं। इंद्रनील मुखर्जी, बजाज फाइनांस

प्री समर की खरीदारी में फायदा

गर्मी में फ्रीज और एसी की कीमतें बढ़ेंगी। जो लोग मार्च-अप्रैल में खरीदारी की सोच रहे हैं, वे फरवरी में ही खरीद लें। 130 करोड़ का कारोबार होने की संभावना है। पंकज कुमार, पैनासोनिक, झारखंड हेड

नया स्टॉक से बढ़ेगी कीमत

नए सीरीज के स्टॉक मार्केट में आने से फ्रीज, एससी, एलईडी की कीमतों में 10 से 20 फीसदी वृद्धि आ जाएगी। समझदारी इसी में है कि फरवरी में ही खरीदारी कर लें। जिनके यहां शादी मार्च-अप्रैल में है, वे खरीदारी पहले कर बचत कर सकते हैं। सुनील सुनेजा, संचालक, सुनेजा संस एलजी शॉपी

ग्राहकों को जोडऩे का प्रयास

हमारे संस्थान का प्रयास ज्यादा ग्राहकों को अपने साथ जोडऩे का रहता है। इसके लिए कंपनी की ओर से ऑफर तो दिए ही जाते हैं, उन्हें आकर्षक डिस्काउंट भी दिया जाता है। झारखंड में लगन के दौरान करीब 4000 गाडिय़ां बिकने की संभावना है। मनीष अग्रवाल, प्रेमसंस