- Hindi News
- दो महिला समेत हत्या के चार आरोपी फरार घोषित
दो महिला समेत हत्या के चार आरोपी फरार घोषित
रांची - खलारी थाना क्षेत्र में हत्या के चार नामजद आरोपियों को न्यायायुक्त एके मिश्र की अदालत ने बुधवार को फरार घोषित कर दिया। इन आरोपियों में दो महिला मुंदरी देवी एवं कुंती देवी भी शामिल हैं। इस महिला के खिलाफ कुर्की जब्ती का आदेश भी कोर्ट ने जारी किया था। पुलिस ने कोर्ट को सूचना दी कि मुंदरी देवी के आवास में कोई नहीं है, वह रिटायर होने के बाद कहीं चली गई है। मामला खलारी में राय कोलियरी क्षेत्र में विनोद राम की हत्या का है। मुंदरी के अलावा तीन अन्य आरोपी विनोद राय, कुंती देवी और इंद्रेश मद्रासी थे, जिन्हें फरार दिखाते हुए पुलिस ने चार्जशीट जमा की थी। मुंदरी जमानत के बाद से फरार है।