सीधी बात
शिवचरण मरांडी, डीईओ, रांची
 महज खानापूर्ति के लिए वोकेशनल कोर्स क्यों चलाए जा रहे हैं?
 अगले महीने के प्रथम सप्ताह में ही बैठक होनी है। बैठक में इस मामले को उठाएंगे। वोकेशनल कोर्स जिस उद्देश्य से शुरू किया गया था, उसे पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
 गल्र्स स्कूल में छात्राओं के हिसाब से ट्रेड नहीं होने से कागज पर ही कोर्स चल रहा है?
 एडमिशन क्यों नहीं हो रहा है इसकी जानकारी सभी गल्र्स स्कूलों के प्राचार्य से लेंगे। इसके बाद सरकार को इसकी सूचना दी जाएगी कि किस स्कूल के किस ट्रेड में एडमिशन नहीं हो रहा।
 छात्राओं के स्कूल में क्या ट्रेड बदला जाएगा?
 छात्राओं के अनुसार ही ट्रेड उनके स्कूलों में होना चाहिए। इससे उन्हें रोजगार से जुडऩे में आसानी होगी। इसके लिए लिए वरीय पदाधिकारियों से मार्गदर्शन लेकर छात्राओं के अनुसार ही ट्रेड दिया जाएगा।
सरकार को सूचना देंगे