यूपी से चुकता करेंगे हिसाब : फ्युर्तसे
खेल संवाददाता - रांची
रांची राइनोज की टीम बुधवार को 11 बजे प्रैक्टिस के लिए एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम पहुंची। टीम ने करीब तीन घंटे तक जमकर पसीना बहाया। इस दौरान मनदीप को छोड़कर टीम के सभी खिलाड़ी मौजूद थे। टीम के कैप्टन फ्युर्तसे ने बताया कि हम एक फरवरी को यूपी विजाड्र्स से पहले मैच का हिसाब चुकता करने उतरेंगे। हमारी टीम लय में है और सभी अपना सौ फीसदी खेल का प्रदर्शन कर रहे हैं।
एचआईएल-2 के 26 जनवरी को हुए मैच में यूपी विजाड्र्स ने रांची राइनोज को 3-2 से हरा दिया था। एक फरवरी को यूपी विजाड्र्स के साथ मुकाबले के लिए रांची राइनोज की टीम गुरुवार को लखनऊ रवाना होगी। रांची से लखनऊ के लिए डायरेक्ट फ्लाइट नहीं होने के कारण टीम पहले कोलकाता जाएगी और वहां से उड़ान भरेगी।
अभ्यास के दौरान रांची राइनोज की टीम।
एक फरवरी को यूपी विजाड्र्स के साथ मुकाबले के लिए रांची राइनोज की टीम तैयार