भाजपा किसान मोर्चा का धरना आज
रांची। किसानों की मांगों को लेकर प्रदेश भाजपा किसान मोरचा 30 जनवरी को मोरहाबादी मैदान स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष १० बजे से अधिकार दिवस मनाएगा। यह जानकारी मोरचा के मीडिया प्रभारी संजय पोद्दार ने दी। उन्होंने कहा कि इन्हीं मांगों को लेकर सात फरवरी को राष्ट्रव्यापी रेल रोको आंदोलन के तहत जामताड़ा और कोडरमा में शांतिपूर्ण रेल रोको आंदोलन भी किया जाएगा।