पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला मोर्चा की बैठक 30 को

महिला मोर्चा की बैठक 30 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची। मुख्य सचिव आरएस शर्मा ने सभी विभागीय सचिवों और विभागाध्यक्षों को क्षेत्र में जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि सचिव महीने में कम से कम दो बार क्षेत्र में जाएं। योजनाओं का निरीक्षण एवं अनुश्रवण करें, ताकि कार्य संस्कृति में सुधार हो। उन्होंने कहा है कि उन्हें यह जानकारी है कि किन कारणों से समय पर योजनाएं पूरी नहीं हो पा रही हैं। उसमें क्या दिक्कतें आ रही हैं। उन परेशानियों और दिक्कतों को दूर करने की जिम्मेवारी मुख्यालय में बैठे शीर्ष पदाधिकारियों की बनती है। यहां मालूम हो कि पूर्व में भी राज्य सरकार द्वारा विभागीय सचिवों को क्षेत्र में जाने और रात बिताने के भी निर्देश दिए गए थे। लेकिन ऐसा हो नहीं सका।

रांची। झारखंड प्रदेश भाजपा महिला मोरचा की 30 जनवरी को पार्टी मुख्यालय में बैठक होगी। प्रदेश महामंत्री आरती सिंह ने उक्त जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसमें मोरचा की राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं झारखंड की प्रभारी कनक अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र कुमार राय व अन्य नेता उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा होगी। साथ ही लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनायी जाएगी। इसके अलावा संगठन पर भी चर्चा की जाएगी।

रांची। किसानों की मांगों को लेकर प्रदेश भाजपा किसान मोरचा 30 जनवरी को मोरहाबादी मैदान स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष १० बजे से अधिकार दिवस मनाएगा। गुरुवार को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि भी है। यह जानकारी मोरचा के मीडिया प्रभारी संजय पोद्दार ने दी। उन्होंने कहा कि किसानों की इन्हीं मांगों को लेकर सात फरवरी को राष्ट्रव्यापी रेल रोको आंदोलन के तहत जामताड़ा और कोडरमा में शांतिपूर्ण रेल रोको आंदोलन भी किया जाएगा।



भाजपा किसान मोर्चा का धरना आज

क्षेत्र में जाएं विभागीय सचिव : मुख्य सचिव



न्यूज़ इनबॉक्स