संत जेवियर्स कॉलेज का एनुअल डे आज
रांची - संत जेवियर्स कॉलेज 30 जनवरी को एनुअल डे मनाएगा। दिन के चार बजे से शुरू इस समारोह के मुख्य अतिथि सीएमपीडीआई के सीएमडी एके देबनाथ होंगे। विशिष्ट अतिथि रांची विश्वविद्यालय के प्रोवीसी डॉ. एम रजीउद्दीन होंगे। इस मौके पर जेसुइट सोसाइटी रांची के प्रोविंशियल सुपीरियर फादर जेवियर सोरेंग भी मौजूद रहेंगे। मौके पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जानकारी डॉ. कमल कुमार बोस ने दी।