- Hindi News
- फर्जी कागजात पर बैंक से निकाले अस्सी लाख, व्यवसायी गिरफ्तार
फर्जी कागजात पर बैंक से निकाले अस्सी लाख, व्यवसायी गिरफ्तार
भास्कर संवाददाता - रांची
फर्जी कागजात के आधार पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की लालपुर शाखा से दो किस्त में अस्सी लाख रुपए निकाल लेने के आरोपी व्यवसायी संजय कुमार दुबे को पुलिस ने बुधवार गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में बैंक के मैनेजर रविचंद्र गोयल ने चार दिसंबर को लालपुर थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। दर्ज प्राथमिकी में अजय कुमार दुबे और संजय कुमार दुबे को अभियुक्त बनाया गया था। गिरफ्तार व्यवसायी संजय कुमार दुबे चुटिया थाना क्षेत्र के बंसल प्लाजा में रहते हैं। इनके रांची और धनबाद में एक प्रमुख कंपनी के शोरूम हैं।
लालपुर के थानेदार शैलेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार संजय कुमार दुबे पर आरोप है कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की लालपुर शाखा से दो साल पहले पचास लाख रुपए लोन लिए थे। वहीं, एक बार तीस लाख रुपए लोन लिया। लोन लेने
के एवज में दुबे बंधु ने बैंक में जमीन संबंधित जो कागजात जमा कराए, वह जांच में जाली पाए गए।
बैंक मैनेजर ने लालपुर थाने में दर्ज कराई थी प्राथमिकी