पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डॉ. आलम की नौकरानी तीन लाख लेकर गायब हुई

डॉ. आलम की नौकरानी तीन लाख लेकर गायब हुई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची - शहर के मशहूर सर्जन डॉ. मजीद आलम की घरेलू नौकरानी घर से तीन लाख रुपए लेकर गायब हो गई। यह आरोप डा. आलम की बहू समरीना ने लगाया है। उन्होंने इससे संबंधित आवेदन बरियातू थाने में लिखित रूप में दिया है। बरियातू के प्रभारी थानेदार बीरेंद्र पाठक ने बताया कि डा. आलम की बहू समरीना एफआईआर दर्ज करने के लिए काफी दबाव बना रही थी। फिलहाल प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। वरीय अधिकारी से निर्देश मिलने के बाद ही प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। घटना 27 जनवरी की है।