पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • :पार्टी अध्यक्ष ने नहीं स्वीकारा इस्तीफा, 31 जनवरी को बातचीत के लिए बुलाया

:पार्टी अध्यक्ष ने नहीं स्वीकारा इस्तीफा, 31 जनवरी को बातचीत के लिए बुलाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - रांची
झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन ने बुधवार को विधायक मथुरा प्रसाद महतो, जगन्नाथ महतो और विद्युत वरण महतो का इस्तीफा नामंजूर कर दिया। पार्टी ने तीनों विधायकों को इसकी सूचना दे दी है। इन्हें 31 जनवरी को बुलाया गया है, जहां शिबू सोरेन उनसे बातचीत करेंगे। पूर्व उपमुख्यमंत्री सुधीर महतो की पत्नी सविता महतो को राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवार न बनाए जाने के विरोध में इन विधायकों ने सोमवार को इस्तीफा दे दिया था।
मथुरा महतो ने कहा कि पार्टी ने सविता महतो के साथ जैसा व्यवहार किया, उससे उनका विधानसभा सदस्य बने रहने का कोई औचित्य नहीं है। ऐसे में वे सिर्फ पार्टी का सामान्य कार्यकर्ता बने रहना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि तीनों विधायक अब एक फरवरी को विधानसभा अध्यक्ष से मिलकर उन्हें अपना इस्तीफा सौंपेंगे।