छात्रों ने स्कूल को कहा अलविदा
रांची - डीएवी गांधीनगर में 12वीं के छात्रों के लिए फेयरवेल का आयोजन किया गया। इसमें याशिका को मिस और विकेश को मिस्टर फेयरवेल चुना गया। मुख्य अतिथि सीसीएल के जीएम वेलफेयर आरकेपी सिंह ने छात्रों को कहा कि स्कूली जीवन जिंदगी भर याद रहता है और प्रेरणा देता है। स्कूल के बाद भी स्कूल का अनुशासन याद रखना चाहिए। छात्रों ने सीनियर्स के लिए फन और मस्ती से भरे कई कार्यक्रम का आयोजन किया। प्राचार्य एसके सिन्हा ने कहा उन्हें पूरा भरोसा छात्र देश भर में स्कूल का नाम रोशन करेंगे। मौके पर आरित्री मुखर्जी को हेड ब्वॉय व ऐश्वर्या को हेड गर्ल चुना गया।