- Hindi News
- बैंक जा रहे वृद्ध से 1.95 लाख रुपए की लूट
बैंक जा रहे वृद्ध से 1.95 लाख रुपए की लूट
भास्कर संवाददाता - रांची
व्ययस्तम इलाके महावीर चौक के पास बुधवार को दिन के करीब 10.30 बजे एक अपराधी ने महालक्ष्मी सिंथेटिक्स के वृद्ध कर्मचारी हनुमान प्रसाद शर्मा से 1.95 लाख रुपए रखा बैग छीन लिया और फरार हो गया।हालांकि, कोतवाली इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिन्हा का कहना है कि बैग में 1.92 लाख रुपए थे, जबकि महालक्ष्मी सिंथेटिक्स के मालिक जितेंद्र कुमार जैन 1.95 लाख रुपए बता रहे हैं।पुलिस को घटना की जानकारी दोपहर करीब 12 बजे हुई। कर्मचारी पैसे पंजाब नेशनल बैंक की
महावीर चौक शाखा में जमा करने जा रहा था।
जितेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी बलदेव टावर अपर बाजार में कपड़े की दुकान है। उनके कर्मचारी हनुमान और उदय कुमार रुपए लेकर स्कूटर से बैंक जा रहे थे। बैंक के नजदीक हनुमान जैसे ही स्कूटर से उतरे और बैंक की सीढिय़ां चढ़ रहे थे, तभी एक युवक बैग छीनकर भाग गया। उन्होंने बताया कि हनुमान उनका काफी पुराना कर्मचारी
है। वह अक्सर बैंक रुपए जमा कराने जाता है।
महावीर चौक की घटना, देर शाम तक अपराधी का सुराग नहीं