पैसेंजर ट्रेन से कटकर एक की मौत
रांची - धनबाद पैसेंजर की चपेट में आने से बुधवार को एक व्यक्ति की कटकर मौत हो गई। घटना गंगाघाट-टाटीसिल्वे के बीच घटी। जीआरपी थाना को सूचना मिलते ही पुलिस शव को लाने के लिए घटना स्थल पर रवाना हो गई है।
एक लाख का जेवरात चोरी : मिलन चौक के समीप रहने वाले अजय कुमार के घर से एक लाख रुपए की जेवरात चोरी हो गई। अजय कुमार ने सुखदेवनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।