- Hindi News
- संत अंथोनी स्कूल ने मनाई कोफाउंडर्स की जयंती
संत अंथोनी स्कूल ने मनाई कोफाउंडर्स की जयंती
रांची। संत अंथोनी स्कूल की सह संस्थापिका स्वर्गीय सिल्विया फ्रांसिस का जयंती समारोह बुधवार को स्कूल में मनाया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर एस डोगरा ने कहा कि जीवन में सुनिश्चित सफलता के लिए जरूरी है कि छात्र अनुशासन और लगन के साथ लक्ष्य की दिशा में अथक प्रयास करें।
पूर्व प्रिंसिपल जेवी फ्रांसिस ने बच्चों को शिक्षा के साथ खेलकूद में भी एक्सीलेंट करने को कहा। प्रिंसिपल सीए फ्रांसिस ने स्वागत भाषण किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती ए अग्रवाल ने, जबकि श्रीमती ए कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत श्रीमती एस विद्यार्थी की अगुवाई में प्रार्थना से हुई। स्टूडेंट काउंसिल ने शपथ ग्रहण की। मौके पर वाइस प्रिंसिपल श्रीमती एम कुक समेत शिक्षक व स्टूडेंट्स मौजूद थे।
संत एंथोनी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों के साथ स्टूडेंट्स।